चायवाले ने BJP विधायक को, 30 हजार बकाया लेने के लिए घेर लिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में BJP विधायक को बीच सड़क पर चायवाले ने अपने 30 हजार बकाया लेने के लिए घेर लिया.साथ ही विधायक महोदय को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिले के इछावर विधानसभा स्थित बरखेड़ी गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, जिले की इछावर विधानसभा से भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बरखेड़ी जा रहे थे. तभी बीच सड़क पर एक चायवाले ने कुछ लोगों के साथ विधायक के काफिले को रोक लिया और अपने चाय के 30 हजार रुपए मांगने लगा.

बताया जा रहा है कि चायवाले ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा के समर्थकों को चाय पिलाई थी.उसी समय के 30 हजार रुपए विधायक पर बकाया थे. अब करीब 4 साल बाद विधायक वर्मा एक कार्यक्रम के सिलसिले में उस क्षेत्र में गए तो उनको चायवाले ने पैसों  की याद दिलाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ओपन मार्केट में बेच पाएंगे चंदन, अवैध तस्करी पर लगेगी लगाम
Next post नियम विरुद्ध कार्य करने पर डीएम,पांच लाख रुपये का हर्जाना