केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA 3 प्रतिशत बढ़ा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया।

यह देश के करीब एक करोड़ कर्मचारियों व पेंशनरों को दिवाली सौगात है।

अब उन्हें कुल 31 फीसदी डीए मिलेगा। गुरुवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद केद्रीय मंत्री अनुराठ ठाकुर ने यह घोषणा की।

सरकार की अधिसूचना के अनुसार यह लाभ एक जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत लाभों को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

केंद्र सरकार ने इससे पहले जुलाई में अपने कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ाकर कुल 28 फीसदी कर दिया था। इससे पहले 17 फीसदी डीए दिया जा रहा था।

महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा होता है। अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 20 हजार रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर अभी 5,600 रुपये मिल रहे हैं।

ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। डीए में 3 फीसदी का इजाफा होने के बाद कर्मचारी को डीए के तौर पर 6,200 रुपये मिलेंगे।

यानी इसमें 600 रुपये का इजाफा होगा। मूल वेतन बढ़ने से महंगाई भत्ते की कुल रकम में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंची एनसीबी की टीम
Next post चीन बॉर्डर के पास सेना ने तैनात की L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, हाईटेक जहाजों को गिराने में सक्षम