शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंची एनसीबी की टीम

आर्यन खान ड्रग मामले में आज (21 अक्तूबर) शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंची। एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस देने गए थे।

इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उसे एनसीबी को सौंप दें।

एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनके मुताबिक, जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया है, जिसे वह पूरा कर रहे हैं।

शाहरुख खान आज आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए। दोनों की बातचीत एक शीशे की दीवार के आमने-सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई।

इस दौरान आर्यन अपने पिता को देखकर खूब रोया। यह मुलाकात सिर्फ 15 से 16  मिनट के लिए ही हो पाई। जब से आर्यन जेल में है, शाहरुख और गौरी बेहद परेशान हैं।

क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका को सेशंस कोर्ट ने 20 अक्तूबर को खारिज कर दिया था। आर्यन के वकील ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जस्टिस नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे की अदालत में आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में 26 अक्तूबर यानी मंगलवार को सुनवाई होगी।

इसका मतलब यह है कि आर्यन को 26 अक्तूबर तक जेल में ही रहना पड़ेगा।इतना ही नहीं शाहरुख खान के अलावा एनसीबी की एक टीम चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे के घर भी पहुंची हैं। अनन्या पांडे के फोन को एनसीबी ने जब्त कर लिया है। एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post RTO उड़नदस्ता टीम पर ट्रांसपोर्टर ने किया हमला
Next post केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA 3 प्रतिशत बढ़ा