



राजनांदगांव: सोमानी थाना इलाके के जोरातरई गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक मकान में छिपे थे. तभी अचानक तेज रोशनी के साथ आकाशीय बिजली मकान पर गिरी और मकान में छिपे सभी लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 की मौत: मृतकों के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. बारिश से बचने के लिए जिस मकान के नीचे ये लोग छिपे थे उसका कमरा बेहद छोटा था. बिजली गिरते ही वहां पर रुके सभी लोगों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. जल्द ही पहचान कर ली जाएगी. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिन लोगों की मौत हुई उसमें चार स्कूली बच्चे और चार व्यस्क शामिल हैं. राजनांदगांव के कई इलाकों में आज सुबह से ही मौसम खराब है.