दूसरी पार्टी ‘नहीं बनाऊंगा बहुत पैसा लगता है’:टीएस सिंहदेव

राजनांदगांव:   स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक बार फिर बीजेपी में जाने की बात को खारिज कर दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या भविष्य में वे अपनी नई पार्टी बना सकते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए मजाकिया लहजे में जवाब दिया- ‘नहीं, बहुत पैसा लगता है’।

टीएस सिंहदेव से पूछा था कि क्या चुनाव में बड़े भाई और छोटे भाई का मिलन होगा, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे कभी भी बीजेपी में नहीं जाएंगे और न तो दूसरी पार्टी ही बनाएंगे। मेरी जो व्यक्तिगत विचारधारा है, जो मेरे जीवन का दर्शन है, वो बीजेपी से मेल नहीं खाती, इसलिए मैंने बार-बार कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाऊंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनका राजनीतिक भविष्य क्या होगा, वो समय ही बताएगा।

वहीं जब स्वास्थ्य मंत्री से ये पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आपके राजनीतिक करियर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, तो उस पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि रमन सिंह बड़े भाई हैं और बड़े भाई को छोटे भाई की चिंता करनी भी चाहिए। इसमें कोई दिक्कत नहीं है और मैंने उन्हें भी आश्वस्त किया है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, वो अपना ध्यान रख सकते हैं।

नवनिर्मित नर्सिंग कॉलेज का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा टीएस सिंहदेव ने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को 10 में 7 नंबर देते हुए कहा कि घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी मेरी थी। घोषणा पत्र में जो-जो वादे किए गए हैं, उसका पालन किया जाएगा। घोषणा पत्र में कोई हवा-हवाई बात नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सूजे से प्राइवेट पार्ट को गोदकर पत्नी को मार डाला
Next post वर्ल्ड कप चैम्पियन माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने सरेआम पीटा