सेना के जवान के पास आई महिला, उदास देख फौजी बोला- तुम तो…, सच जान बॉर्डर पर छाया सन्नाटा

बागपत. राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला घूमते-घूमते पहुंच गई. तभी बॉर्डर पर तैनात फौजियों की उस पर नजर पड़ी. महिला की हालत देख जवान भागकर उसके पास पहुंचे और पूछा कि आपका नाम क्या है? महिला ने बताया कि उसे याद नहीं कुछ. तभी फौजी बोला तुम तो काफी बीमार हो. तुरंत महिला की स्थिति देख अफसरों ने उसका इलाज कराया. जब महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो एक समाजसेवी संस्था की मदद से महिला को उसके घर पहुंचाया गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

दरअसल, यूपी के बागपत में बिजरोल गांव से लापता हुई महिला 4 साल बाद घर वापस लौट आई है. जिसके बाद परिजनों में खुशी की लहर है. महिला चार साल पहले लापता हो गई थी जो भारतीय सेना की मदद से घर वापस लौटी है. मानसिक संतुलन खराब होने के चलते महिला घर से राजस्थान के बाड़मेर पहुंच गई थी. जहां पर बॉर्डर पर तैनात सैनिकों ने महिला से पूछताछ की और उसका उपचार कराया. जिसके बाद एक समाजसेवी संस्था ने महिला के परिजनों से संपर्क किया और आज महिला 4 साल बाद अपने घर वापस लौटी है.

महिला के परिजनों में खुशी की लहर है और वह भारतीय सेना को धन्यवाद कह रहे हैं. दरअसल, मामला बड़ोत कोतवाली क्षेत्र के बिजरोल गांव में 2021 में सामने आया था. जब गांव से 50 वर्षीय शीला नाम की महिला लापता हो गई थी. परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए महिला की बरामदगी की गुहार लगाई थी. परिजनों ने अखबार में विज्ञापन छपवाया और जगह-जगह पर गुमशुदगी के बैनर भी लगवाए, लेकिन महिला का सुराग नहीं मिला था. आज 4 साल बाद महिला अपने घर वापस लौटी है.

महिला के भतीजे ने बताया कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते महिला घर से चलकर राजस्थान के बाड़मेर में पहुंच गई थी. जहां 3 साल तक वह इधर-उधर भटकती रही. जिसके बाद उसकी मुलाकात वहां सीमा पर तैनात सैनिकों से हुई. सैनिकों ने महिला का उपचार कराया और परिजनों से संपर्क साधा. आज महिला सकुशल घर वापस लौट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘गर्भवती बनाओ 10 लाख पाओ’, कस्टमर की भी होड़, बिहार में चल रहा था प्रेग्नेंट जॉब सर्विस स्कैम
Next post ‘मर्दों को तंत्र-मंत्र से बकरा बना देती हैं लड़कियां…’ शख्स के दावे से मचा बवाल, CMO से पुलिस तक पहुंची बात