राष्ट्रपति मुर्मू के ”चरण स्पर्श”, करने वाली इंजीनियर निलंबित

जोधपुर:   राजस्थान सरकार की एक इंजीनियर को चार जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और उनके चरण स्पर्श की कोशिश करने के मामले में  निलंबित कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर को निलंबित कर दिया।

सियोल पानी की व्यवस्था देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर थी। लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए, वह उन अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति तक पहुंचने में सफल रहीं, जो राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे.

 

उन्होंने आगे बढ़कर राष्ट्रपति के पैर चरण स्पर्श कोशिश की, लेकिन राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए इसे गंभीरता से लिया और राजस्थान पुलिस से रिपोर्ट मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना के 6 नए मरीज प्रदेश में मिले
Next post मकर संक्रांति को स्नान दान करना होगा श्रेष्ठ, विवाह के लिए ये दिन रहेंगे शुभ