बीरगांव में नंदलाल देवांगन महापौर

रायपुर बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के नंदलाल देवांगन ने ही जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार पतिराम साहू को 10 वोट के अंतर से हरा दिया। महापौर पद के लिए कांग्रेस ने नंदलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी ने पतिराम साहू को इस पद के लिए मैदान में उतारा था।

कांग्रेस को यहां 40 में से 25 वोट मिले यानी 25 पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया। इसमें 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को महज 15 वोट ही मिले हैं। 3 निर्दलीय पार्षद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। बाद में अन्य तीन ने भी कांग्रेस को समर्थन कर दिया।

महापौर चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस ने भी बीजेपी को समर्थन दिया था। जबकि सभापति पद के लिए बीजेपी जोगी कांग्रेस को समर्थन कर रही थी। उधर, कांग्रेस की तरफ से कृपाराम निषाद को सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

जोगी कांग्रेस के समर्थन के बाद ही बीजेपी के पक्ष में 5 और वोट जुड़ गए और बीजेपी प्रत्याशी को कुल 15 वोट मिले। जबकि बीजेपी के यहां 10 पार्षद ही जीतकर आए थे। हालांकि सभापति के लिए मतदान होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 38 जवान निकले तेमेलवाड़ा कैम्प में कोरोना पॉजिटिव
Next post पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिवर