शाम सात बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

रायपुर के सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजार शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। शुक्रवार शाम को जिला प्रशासन ने इसके आदेश भी दे दिए। गौरतलब है कि अब तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजारों को शाम छह बजे तक ही खुल रहने की अनुमति थी। समय कम होने के कारण बाजार में भीड़ भी बढ़ने लगी थी। इसके चलते व्यापारिक संगठनों द्वारा व्यापार समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस आदेश के बाद अब शनिवार से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही शॉपिंग मॉल, सुपर बाजार, शोरूम, पार्क, जिम, क्लब आदि सभी शाम सात बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही होटल, रेस्टारेंट्स, क्लब आदि रात्रि 10 बजे तक खुल सकेंगे। होटलों व रेस्टारेंट के डाइनिंग हॉल व रूम में उनकी बैठक क्षमता के 50 फीसद से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई व्यापारिक संगठनों ने व्यापार की समय सीमा बढ़ाने के लिए कलेक्टर से मुलाकात भी की थी। चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि अब समय सीमा में बढ़ोतरी होने से व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए भी राहत वाली बात है। समय बढ़ने से अब बाजार में भीड़ भी थोड़ी बढ़ेगी।छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई व्यापारिक संगठनों ने व्यापार की समय सीमा बढ़ाने के लिए कलेक्टर से मुलाकात भी की थी। चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि अब समय सीमा में बढ़ोतरी होने से व्यापारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं के लिए भी राहत वाली बात है। समय बढ़ने से अब बाजार में भीड़ भी थोड़ी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों को आतंकियों ने बनाया निशाना
Next post नौ क्विंटल गांजा के साथ तस्कर पकड़ाया