भोजराम सिन्हा बने भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्षप्रतिपक्ष

भिलाई:  भाजपा नेताओं को जिसका इंतजार था वो लिस्ट आ गई। भाजपा ने तय कर लिया है कि उनका नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। इसे लेकर मंगलवार को लिस्ट जारी कर दी गई। दुर्ग जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया है। भिलाई निगम में भोजराम सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। दुर्ग जिला अध्यक्ष के तौर पर जितेंद्र वर्मा का नाम लिस्ट में है।

जिले की पूरी कार्यकारिणी तय की गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो स्थानीय स्तर पर कई सीनियर नेताओं की अनदेखी की गई है। इससे बड़े खेमे में नाराजगी भी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के फीडबैक के आधार पर नामों की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गांजा मंगाकर तस्करों को बेचने वाले जीआरपी के जवान समेत तीन गिरफ्तार
Next post संवैधानिक संस्‍थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है भाजपा,सीएम भूपेश