50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, गरमा रही सियासत

(ब्यूरो) जगदलपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां शुरू हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं की जोड़-तोड़ करने में लगी हुई हैं, चित्रकोट विधानसभा के विधायक राजमन बेंजाम के समक्ष लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत तोयर के सरपंच एवं 50 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

विधायक राजमन बेंजाम विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत तोयर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसी कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच अरुण कवासी और भाजपा के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मध्यान्ह भोजन परोसने में बड़ी लापरवाही,खाने पौष्टिक आहार शामिल नही
Next post BJP का एक्शन आरोपी के पिता ,भाई को किया पार्टी से बाहर अंकिता भंडारी हत्याकांड