हिरासत में लिए राहुल प्रियंका गांधी

नई दिल्ली,  देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर है। कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं, लेकिन आम जनता तड़प, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीजें महंगी हो चुकी हैं।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ईडी का छापा, रायपुर दुर्ग राजनांदगाव में कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई
Next post महिलाओं के लिए खास फायदेमंद होता है केसर