शहीदी दिवस पर छुट्टी,मुख्यमंत्री मान ने विधानसभा में किया एलान

पंजाब में अब 23 मार्च को शहीदी दिवस पर अवकाश रहेगा। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने यह एलान किया। सीएम ने स्कूल-कॉलेजों के बच्चों और उनके अध्यापकों को हुसैनीवाला और खटकड़कलां पहुंच कर इतिहास की जानकारी हासिल करने को कहा.

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 23 मार्च को अवकाश को गैरजरूरी बताया तो मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि आप बता सकते हैं कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिन कब है? राजा वड़िंग जवाब नहीं दे सके तो मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिवस होता है। नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए ही फैसला लिया गया है।

सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।

महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी विधानसभा में लगेगी। सदन में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया है। कांग्रेस के विधायक प्रताप बाजवा ने महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस विधानसभा के अगले सत्र तक टाल दी गई। मुख्यमंत्री और संसदीय मामलों के मंत्री भगवंत मान ने यह कहते हुए प्रस्ताव रखा कि सदन में ज्यादातर सदस्य नए हैं और पहली बार चुनकर आए हैं, इसलिए उन्हें सदन में अपनी बात रखने के लिए व्यापक अध्ययन करने के लिए समय चाहिए। इसके बाद स्पीकर ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला मित्र के संग पति को पत्नी ने पकड़ा, सिनेमाघर के बाहर हुई जमकर मारपीट
Next post टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा