पूर्व केंद्रीय मंत्री TMC में शामिल

कोलकाता: बीजेपी से कई महीनों से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने शनिवार को कोलकाता में TMC ज्वॉइन कर ली. सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुलदस्ता देकर बाबुल सुप्रियो का पार्टी में स्वागत किया.

TMC ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद थे. अभिषेक बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत हो जाएगी.

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को बीजेपी (BJP) ने पश्चिम बंगाल असेंबली के चुनाव में उतारा था लेकिन वहां इलेक्शन हार गए. उसी दौरान मंत्रिमंडल में हुए बदलाव में उनकी कुर्सी चली गई. जिसके बाद से वे पार्टी से नाराज चल रहे थे.

बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने जुलाई में राजनीति को अलविदा कहने की घोषणा की थी. फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में केवल समाजसेवा के लिए आए थे. इस उद्देश्य को पाने के लिए अब वे अपनी राह बदलने जा रहे हैं.

इसके बाद से उनके टीएमसी में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी (TMC) में शामिल होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा की कैटिगरी में बदलाव किया है.

अब बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) की सुरक्षा Z के बजाय Y कैटिगरी की कर दी गई है. बाबुल की सुरक्षा में CRPF की टुकड़ी तैनात रहती है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सभ्यताओं का संघर्ष भारत नहीं करता इसका समर्थन,विदेश मंत्री
Next post यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत, खौफ में बिल्डिंग से कूद पड़े छात्र