कैबिनेट में बदलाव पर छिड़ा विवाद, टल गया शपथग्रहण

अहमदाबाद गुजरात में भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाने के बाद बीजेपी में घमासान मचा है। को नए सीएम के कैबिनेट का शपथ ग्रहण होना था लेकिन वह टल गया है। शपथ ग्रहण के लिए लगाए गए बैनर फाड़ दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से सबकुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे होगा।

भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। अब उनका नया मंत्रिमंडल तैयार होना है। पार्टी में पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि कैबिनेट को लेकर विवाद है। यह भी कहा जा रहा है कि डेप्युटी सीएम नितिन पटेल को पद से हटाकर कहीं का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया था कि नए मंत्रियों के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, ये मंत्री राजधानी गांधीनगर में दोपहर दो बजे के बाद शपथ लेंगे। यहां पर पोस्टर बैनर लगाए गए थे। शपथ ग्रहण की तैयारियां की गईं थीं लेकिन विवाद हो गया। पोस्टर-बैनर फाड़ डाले गए।

मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के गत शनिवार को अचानक इस्तीफा देने के बाद सोमवार को केवल भूपेंद्र पटेल (59) ने शपथ ली थी। पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और सोमवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी।

ऐसी अटकलें हैं कि पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करेंगे और कई पुराने नेताओं को युवा नेताओं के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। इसी को लेकर यहां विवाद छिड़ गया है।

भूपेंद्र पटेल को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी माना जाता है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने के पीछे यह भी एक कारण माना जा रहा है।

ऐसे में जब दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है, भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए पटेल पर भरोसा जताया है, जो कि एक पाटीदार हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से 99 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सूचनाएं छिपाने पर,पंचायत सचिवों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना
Next post मसाज पार्लर में मिला सेक्स रैकेट, छह गिरफ्तार