बृहस्पति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को  दी गालियां

बृहस्पति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को दी गालियां

रायपुर। सरगुजा संभाग में रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह के संबंध में खबर है कि  उन्होंने अपने जिले के एक डिप्टी कलेक्टर के साथ फोन पर अश्लील गाली-गलौज की है। जूते मारने की बात भी कही है।

डिप्टी कलेक्टर ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की है।  विधायक ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मछली पालन के लिए पट्टा वितरण के एक मामले में बातचीत के लिए कॉल किया।

विधायक बृहस्पति सिंह ने कॉल तब किया, जब डिप्टी कलेक्टर रजक दफ्तर से लौटने के बाद उपचार कराने फीजियोथेरेपी सेंटर पहुंचे थे। डिप्टी कलेक्टर ने माननीय का कॉल उठाया, कुछ देर बातें की, लेकिन बातों ही बातों में विधायक बृहस्पति सिंह गाली-गलौज करने लगे।

कॉल रिकॉर्डिंग के साथ इसकी शिकायत डिप्टी कलेक्टर ने अपने वरिष्ठ अफसरों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Next post एनीकट में बह गए पति-पत्नी व बच्ची