भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखी

संसद के हंगामेदार मानसून सत्र के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू  भावुक हो गए। उन्होंने सदन में विपक्ष के बर्ताव की निंदा की।

उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं। कल जब कुछ सदस्य टेबल पर आए, तो सदन की गरिमा को चोट पहुंची और मैं पूरा रात नहीं सो पाया। राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की लगातार मांग पर कहा कि आप सरकार को इस बात के लिए फोर्स नहीं कर सकते कि वो क्या करे, क्या नहीं?

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू  को राज्यसभा में हंगामा करने वाले और आसन की तरफ रूल बुक फेंकने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और अन्य भाजपा सांसदों ने  नायडू से मुलाकात भी की।विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी शोर-शराबे की वजह से  टालनी पड़ी। इसके बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक ही चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हरियाली तीज पर भगवान शिव माता पार्वती की पूजा
Next post राज्‍यसभा में मेज पर खड़े हो फेंकी रूल बुक,माननीयों ने की मर्यादा तार-तार