सोने का अकूत भंडार देख चमके भू-वैज्ञानिकों के चेहरे, एमपी हुआ मालामाल

लौह अयस्क की खदानों के लिए पहचाने रखने वाले जबलपुर में अब सोना मिला है। इसने भू-वैज्ञानिकों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ गोल्ड और अन्य धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है। अब तक कटनी जिले में सोने की एक परत का पता कुछ वर्ष पहले चला था। लंबे समय की खोज के बाद कटनी से लगे जबलपुर में इस धातु का पता चला है।

कई टन भंडार

कुछ समय पहले भौमिकी-खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के भू-वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में सर्वेक्षण में नमूने एकत्र किए थे। रासायनिक विश्लेषण में सोने सहित अन्य धातुओं की मौजूदगी का पता चला। अनुमान है, सोने का भंडार करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में है। इसमें कई टन सोना होने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ब्रह्मोस मिसाइल पाकर खुश हुआ चीन का पड़ोसी दुश्‍मन, कहा- जमकर खरीदेंगे भारत से हथियार, अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी
Next post कुत्ता काट ले तो तुरंत 20 मिनट तक करते रहें ये काम, 99% कम हो जाता है इंफेक्शन का खतरा, ये 8 दिन होते हैं बहुत अहम