चलती बस में जीजा ने साली से किया दुष्‍कर्म, उतरकर फरार, जीजा से फोन पर बहुत बात करती थी

मैहर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवती के साथ उसके ही रिश्ते के जीजा ने चलती बस में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रीवा सिटी कोतवाली में 3 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई है। घटना 26 जून की बताई जा रही है।

यह है पूरी घटना

  • युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने रिश्ते के जीजा से अक्सर मोबाइल पर बात किया करती थी।
  • 26 जून को वह रीवा पहुंची, जहां आरोपी युवक ने उसे बड़े पुल के पास मुलाकात की।

 

  • दोनों ने साथ में नाश्ता किया और फिर रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गए।

 

  • हालांकि जब परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने युवक पर दबाव बनाकर दोनों को वापस बुलवाया।

 

  • इसके बाद दोनों कटनी स्टेशन पर उतर गए और फिर रात 9 बजे रीवा की ओर जाने वाली स्लीपर बस में सवार हुए।

 

  • रात करीब 10:30 बजे जब बस अमरपाटन के पास पहुंची, तब आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

 

  • घटना के तुरंत बाद आरोपी अमरपाटन के पास ही बस से उतरकर फरार हो गया, जबकि युवती रीवा पहुंची। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए।

 

  • इलाज के बाद जब उसकी तबीयत कुछ सुधरी, तो उसने 28 जून को अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर गिरफ्तार
Next post शराब घोटाले में शामिल 22 अफसर सस्पेंड, 7 रिटायर, EOW ने 29 के खिलाफ पेश की है चार्जशीट