सोनम का लवर राज कुशवाहा के साथ मैनेजर वाला रिश्ता, शिलांग हनीमून पर पति राजा रघुवंशी से बेवफाई!

इंदौर: इंदौर कपल केस में कारोबारी पति राजा रघुवंशी को तीन और लोगों के साथ मिलकर रास्ते से हटाने वाली उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही निकली। उसका इंदौर के ही एक युवक के साथ अफेयर था। यहां से अफेयर वाला युवक एक और साथी के साथ मिला फिर दोनों ने तीसरे कातिल के साथ मिलकर शिलांग की वादियों में घटना को अंजाम दिया। बिना कोई भनक के राजा रघुवंशी बेफिजूल ही प्यार अफेयर के बीच में फंस गया।

एक तरफ ससुराल वाले बहू सोनम रघुवंशी के सकुशल वापस आने के लिए दुआएं मांग रहे थे। नवविवाहिता सोनम को राजा रघुवंशी के परिवार वाले अपनी बेटी और लक्ष्मी समझ रहे थे, पर वह तो कुछ और निकली। सबसे बड़ा सवाल यही उठ खड़ा हुआ है कि यदि किसी दूसरे से प्यार था तो परिवार को बताना चाहिए था। दूसरी ओर मेघालय पुलिस ने 16 दिन बाद सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से काली टीशर्ट में पकड़ा। उसके साथ तीन और अन्य लोगों को पकड़ा गया है। एक अभी भी फरार बताया जा रहा है।

सोनम रघुवंशी के प्रेमी का नाम आया सामने

सूत्रों के मुताबिक, सोनम का अपनी ही फैक्ट्री के एक कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग था। यह फैक्ट्री सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की है, जहां वह एचआर के पद पर कार्यरत थी।

राज कुशवाहा फैक्ट्री में मैनेजर

बताया जा रहा है कि राज कुशवाहा उसी माइका फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करता था और सोनम के साथ उसके करीबी रिश्ते थे। सोनम के पिता का कहना है कि घटना से महज दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में नियमित रूप से काम कर रहा था।

दो इदौर और एक यूपी का आरोपी

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो आरोपी इंदौर से और एक उत्तर प्रदेश से पकड़े गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश का एक अन्य संदिग्ध आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बसव राजू की मौत से टूटी संगठन की रीढ़…दो फाड़ में बंटा माओवाद, 20 साल बाद मिली हिड़मा की तस्वीर
Next post रूस का दुश्मन है चीन, पुतिन के पीठ में खंजर भोंक रहे जिनपिंग… रूसी खुफिया एजेंसी के दस्तावेज से खुलासा