85 साल की बुजुर्ग को 36 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 1 करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने की कोशिश

इंदौर। इंदौर शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट की एक घटना सामने आई है, जिसमें 85 साल की बुजुर्ग महिला को ठगों ने 36 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर पूछताछ की। इस दौरान उनसे 1 करोड़ 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला नंदनी को ठगों ने ट्राई, आरबीआई, मुंबई पुलिस, सीबीआई अफसर बनकर धमकाया। इसके बाद उन्हें जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने की बात कही। इसके बाद उन्हें मनी लांड्रिंग में लिप्त बताकर 267 एफआईआर की धमकी दी गई।

जानकारी के मुताबिक ठगों के झांसे में आकर बुजुर्ग महिला बैंक में रुपये निकालने पहुंची थी। इसी दौरान महिला बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने जब बुजुर्ग महिला से बात की तो सारा मामला सामने आया गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बच्चों को फंसाने की धमकी दे रहे थे

महिला रिटायर्ड टीचर हैं और उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर खुद को अधिकारी बता रहे ठग ने कहा था कि यह बात अपने परिवार में किसी को ना बताएं। अगर बच्चों को बताई तो उन पर भी जांच की जाएगी और केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे में पूरा परिवार फंस जाएगा। महिला का कहना है कि ठग बार-बार बोल रहा था कि आप मेरी माता जी जैसी हैं, मैं आपका बचाना चाहता हूं। इन्हीं बातों से वो उनके झांसे में आ गई।

महिला का कहना है कि जब वो बैंक में एफडी तुड़वाने के लिए पहुंची तो बैंक मैंनेजर ने उसने बात की। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी दी, मैंनेजर ने उन्हें बताया कि जो उन्हें धमका रहे हैं वो कोई सीबीआई या किसी एजेंसी के अधिकारी नहीं बल्कि ठग हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग महिला के परिवार के लोग भी घटना से सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आयुर्वेद के नाम पर कंपनियां अब नहीं बना पाएंगी बेवकूफ, भ्रामक विज्ञापनों से निपटने के लिए पोर्टल लॉन्च
Next post रायपुर के ऑडिटर ने 12 साल की नौकरी में बनाई 3.32 करोड़ की संपत्ति, केस दर्ज कर CBI ने की छापेमारी