अंडे का ठेला लगाने वाले प्रिंस को इनकम टैक्स ने भेजा 50 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर नोटिस

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में रहने वाले युवक प्रिंस सुमन को आयकर विभाग ने 50 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन का नोटिस दिया है। जीवनयापन के लिए हाथ ठेले पर अंडा बेचने वाला प्रिंस आयकर विभाग के अजीबोगरीब नोटिस से परेशान है।

वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के बीच हुए लेनदेन का जिक्र नोटिस में है। नोटिस देखकर प्रिंस ही नहीं पूरा परिवार परेशान है, क्योंकि इतनी राशि वे सपने में भी नहीं सोच सकते। अब प्रिंस को यह नहीं सूझ रहा कि वह इस मुसीबत से कैसे पीछा छुड़ाए। फिलहाल परेशान युवक ने पुलिस अधीक्षक दमोह समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है।

20 मार्च को मिला नोटिस

naidunia_image

प्रिंस सुमन को 20 मार्च को दिल्ली आयकर विभाग से एक नोटिस प्राप्त मिला, जिसमें 49 करोड़ 24 लाख 57 हजार 217 रुपये के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा गया था। नोटिस में दो वर्षों में क्रय की गई सामग्री के बिल बाउचर माल के परिवहन के दस्तावेज व वर्ष 2022-23 का बैंक स्टेटमेंट की मांग की गई है।

प्रिंस के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया

सुमन ने आयकर अधिवक्ता को जानकारी दी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंस के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर प्रिंस इंटरप्राइज फर्म का पंजीयन दिसंबर 2022 को दिल्ली में कराया है।

कंपनी का पता जोन तीन वार्ड 33 में दुकान संख्या- डी 31, फ़्लाटेड फैक्ट्री झंडेवालान, फिटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स दिल्ली अंकित है। फर्म पंजीयन के बाद फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर भी लिया गया और करोड़ों के वित्तीय लेनदेन कर फर्म को समाप्त भी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘पति चाहे तो अपनी नपुंसकता की जांच करवा ले, लेकिन पत्नी के वर्जिनिटी टेस्ट की अनुमति नहीं देंगे’… बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला
Next post भिलाई निगम की बजट बैठक में उग्र दिखे नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम