भारत के चैंपियन बनने से इंदौर के महू में दो पक्षों में विवाद, जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू मे भारत की जीत के जश्न का माहौल अचानक से हिंसा में बदल गया। यहां चैंपियंस ट्रॉफी की जीतने के बाद जश्न के लिए कुछ लोगों जुलूस निकाला। इस जुलूस के दौरान दो पक्षों की बीच विवाद हो गया। विवाद इतना हुआ कि पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए और उन्होंने घरों के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठी चार्ज किया।

दरअसल, रविवार रात दुबई में जब भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीता तो जीत के जश्न में लोग जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद क्षेत्र के पास अचानक तनाव पैदा हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जिससे माहौल बिगड़ गया। दोनों गुटों में झड़प होने लगी और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई।

गुस्साए लोगों ने की आगजनी

गुस्साए लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े। इलाके में माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी हितिका वासल मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी वहां मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने और शांति बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बोरिया गेट मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले भारी वाहनो पर की गई कार्यवाही
Next post बिहार में बाबा बागेश्वर के प्रेत दरबार में बेकाबू हुए लोग, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पढ़ा एक मंत्र और फिर…