इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा को मारे थप्पड़, पुलिस ने दो लड़कियों को पकड़ा

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने की सनक में दो लड़कियों की करतूत ने उनको कानूनी पचड़े में फंसा दिया। रील बनाने के लिए उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनादर किया।

वीडियो में दोनों लड़कियां मुंगावली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रोड बाईपास के पास स्थित जेल तालाब के किनारे स्थापित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया है। इनमें एक नाबालिग है।

लोगों में गुस्सा, थाने में दर्ज करवाई शिकायत

  • वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुंगावली थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि इस वीडियो से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
  • पुलिस ने जांच की, जिसमें दोनों लड़कियों की पहचान हो गई है। इनमें से एक लड़की के नाबालिग होने से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।
  • वहीं, दूसरी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। अब लड़कियों के माता-पिता परेशान हो रहे हैं और गलती के लिए माफी मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बस्तर राजमहल से 135 साल बाद निकलेगी बारात, 100 राजघराने बनेंगे बाराती
Next post खौफनाक घटना: 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद