ताज़ा खबर
Home / madhya pardesh / दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर किया चाकू से हमला

दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर किया चाकू से हमला

दमोह। दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आई है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 32 वर्षीय घायल महिला के पति ने बताया कि वह बुधवार रात में नजदीक ही एक शादी समारोह में गया हुआ था।

इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पत्नी के गुप्तांग में चाकू मार कर भाग गया।

About jagatadmin

Check Also

अर्चना तिवारी के गायब होने का राज खुला! शादी नहीं करना चाहती थी तो रच दी खुद के अपहरण की साजिश

अर्चना तिवारी की कहानी सुपर हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ जैसी है…फिल्म की हिरोइन की तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *