पुलिस ने रुकवाई लग्जरी कार, महिलाएं बोलीं – ‘महाकुंभ से आ रहे हैं…’, तलाशी में जो मिला, फटी रह गई आंखें

जबलपुर. जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्राइम ब्रांच और मझौली थाना पुलिस के साथ मिलकर सुहार नदी के पास दो लग्जरी कारों से करीब 66 किलो गांजा बरामद किया. जब्त गांजे की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 महिलाओं शामिल हैं. सभी आरोपी सिहोरा तहसील से ताल्लुक रखते हैं. आरोपी उड़ीसा से गांजा लाते थे और कटंगी निवासी खिलावन लोधी को देने जा रहे थे. सरगना सत्यकला खरे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर खिलावन लोधी के लिए काम करती थी. उसी ने अपनी गैंग में महिलाओं और पुरुषों को शामिल कर रखा था. पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

क्राइम ब्रांच एएसपी प्रदीप शेंडे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ पासिंग की दो कारों में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है. पुलिस को शक ना हो, इसलिए कार की अगली सीटों पर महिलाएं बैठी हुई हैं. एएसपी ने मझौली थाना प्रभारी के नेतृत्व में आनन-फानन में टीम बनाई. सुहार नदी के पास चेकिंग लगा दी. जैसे ही व्हाइट एक्सयूवी और स्विफ्ट कार दिखी तो पुलिस ने दोनों कारों को रोक लिया.

पुलिस से घिरने पर महिला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने गई थी. सत्यकला ने कार में बैठी महिलाओं को अपनी बहन और बेटी बताया. अन्य लोगों को रिश्तेदार बताते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश की.पुलिस ने तलाशी देने को कहा. त्लाशी में एक्सयूवी से 27 पैकेट और स्विफ्ट कार से 43 पैकेट गांजा बरामद हुआ. दोनों कारों से कुल 66 किलो 690 ग्राम गांजा, 6 मोबाइल बरामद हुए. बरामद गांजे की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई.

पुलिस ने सत्यकला खरे, कंचन ठाकुर, ममता बर्मन उर्फ मुन्नी, सौरभ खरे, सोनू बर्मन, लखन बर्मन और दीपक लोधी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही कारें तस्कर खिलावन सिंह लोधी की हैं. उड़ीसा से गांजे की खेप एमपी लाई गई थी. दोनों कारें दूसरों के नाम से खरीदी थी. खिलावन ही सत्यकला को गांजा सप्लाई के लिए पैसा दिया करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महाकुंभ “अंधविश्वास का मेला है” कहने वालों पर फूटा नागा साधुओं का गुस्सा, यूं दुरुस्त की व्यवस्था
Next post सैफ को अस्पताल पहुंचाकर ऑटो ड्राइवर बना ‘हीरो’, मिला इतने हजार का इनाम!