ताज़ा खबर
Home / madhya pardesh / महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

इंदौर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांन्फेंस की, जिसमें उन्होंने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुई शानदार वोटिंग का भी जिक्र किया।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव का एलान किया गया है। पहली वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। दोनों ही राज्यों में नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त की ने क्या कहा?

राजीव कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी, जहां मतदान में भारी भागीदारी देखी गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि मतदाता संख्या 9 करोड़ 63 लाख है।

झारखंड की स्थिति भी विशेष है, जहां कुल 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं और 1 करोड़ 31 लाख पुरुष शामिल हैं।

राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे, जिससे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस पहल से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाया जाएगा। चुनावी तैयारियों के इस विवरण ने मतदाताओं में उत्साह बढ़ाया है।

महाराष्ट्र में एनडीए को मिला था बहुमत

पिछले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन शिवसेना के साथ गठबंधन टूट गया था, जिसके बाद वहां महाविकास अघाड़ी सरकार बनी। बाद में यह सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और भाजपा ने फिर शिवसेना 37, एनसीपी 39 और भाजपा की 103 सीटों के साथ सरकार में आई। वर्तमान में महागठबंधन के पास 201 सीटें हैं।

झारखंड में जेएमएम की सरकार

झारखंड में JMM की सरकार है, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। बीच में जेल जाने के चलते हेमंत को इस्तीफा देना पड़ा था, तब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री बने थे, बाद में जेल से लौटकर ने वापस हेमंत ने नेतृत्व संभाला। जिसके बाद चंपई भाजपा में शामिल हो गए।

About jagatadmin

Check Also

अर्चना तिवारी के गायब होने का राज खुला! शादी नहीं करना चाहती थी तो रच दी खुद के अपहरण की साजिश

अर्चना तिवारी की कहानी सुपर हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ जैसी है…फिल्म की हिरोइन की तरह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *