JANJGIR BIG BREAKING: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई और भाजपा नेता शेखर चंदेल ने की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल (भाजपा नेता) ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली. आत्महत्या उन्होंने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की, हालांकि मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शेखर चंदेल ने 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है, आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटान स्थल पर पहुंच रहे है. पुलिस ने शव को उठाकर एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 25 हजार 151सदस्य बना कर रिकेश सेन भाजपा विधायकों से निकले काफी आगे, 10 हजार का आंकड़ा छत्तीसगढ़ में पार करने वाले अब तक केवल तीन, वैशाली नगर विधानसभा ने अपना ही रेकार्ड तोड़ा
Next post 120 किमी पैदल, 12 उफनते नालों को पार कर नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे थे जवान, टॉप लीडर का ऐसे किया एनकाउंटर, 25 लाख था इनाम