कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत शुरू होने पर आदिल शाह के परिवार का आया रिएक्शन, बोले- PM मोदी की बात से हमें हौसला मिला

बारामूला। पहलगाम के बैसरन आतंकी हमले में पर्यटकों की जाने बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा चुके स्थानीय युवक आदिल हुसैन शाह के परिजनों ने कहा कि आदिल के रूप में उन्होंने अपने परिवार के इकलौते सहारे को खो दिया है। लेकिन जब आदिल की बहादुरी और उसकी जुर्रत की कोई सराहना करता है तो उनके जख्मी दिलों पर थोड़ी ठंडक पड़ जाती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटड़ा में आज वंदेभारत रेल सेवा के उद्घाटन के दौरान आदिल शाह के जिक्र पर आदिल के भाई नौशाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे भाई का जिक्र किया। उसकी बहादुरी को सराहा। हमें अच्छा लगा। इससे हमें हौसला मिलता है। 

आतंकी हमले में लोगों ने अपनों को खो दिया

नौशाद ने कहा कि मेरे भाई ने इंसानियत के नाते अपने मेहमानों की जान बचाने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और अपनी जान से भी हाथ धो बैठा। हमें दुख है। हमें उन परिवारों के भी दर्द का अहसास है, जिन्होंने घटना में अपनों को खो दिया है।

हम से बेहतर उनका दर्द कौन जान सकता है। नौशाद ने कहा कि आतंकवाद ने हमें तबाही के सिवा कुछ नही दिया। हम सब को एकजुट होकर इसकी जड़े काटनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़: बीजापुर में ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 7 माओवादियों के शव और हथियारों का जखीरा बरामद
Next post रेगिस्तान की धधकती रेत में तड़प रहा था जहरीला किंग कोबरा, बंदर ने ऐसे बचाई जान कि…, Video देख दुनिया हुई दीवानी!