डॉक्टर ने बताया किन लोगों को बिल्कुल नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, तुरंत बिगड़ जाएगी सेहत, झेलने पड़ेंगे ये नुकसान

नारियल पानी को सेहत का खजाना कहा जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और इसमें कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे अक्सर नेचुरल एनर्जी ड्रिंक कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है? कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए डॉक्टर से जानते हैं किन लोगों को थोड़ी मात्रा में भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

इसे लेकर कैंसर इम्यूनोथेरेपी विशेषज्ञ डॉक्टर जमाल ए. खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, खासकर बुजुर्गों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करना उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

बुजुर्गों के लिए क्यों खतरनाक हो सकता है नारियल पानी?

डॉक्टर बताते हैं, नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है. यह मिनरल सामान्य रूप से शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन एक उम्र के बाद यह हार्ट और किडनी पर दबाव डाल सकता है.

40-45 साल की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म बदलने लगता है. ज्यादा पोटेशियम हार्ट के इलेक्ट्रिकल सिग्नल पर असर डाल सकता है. इससे हार्टबीट अनियमित होने या हार्ट फंक्शन में गड़बड़ी का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह है कि बुजुर्ग नारियल पानी रोज न पिएं.

कब पी सकते हैं नारियल पानी?

अगर आप धूप में हैं, बहुत पसीना आ रहा है या शरीर थका हुआ महसूस कर रहा है, तो दिन में एक बार नारियल पानी लेना ठीक है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करता है. लेकिन इसे रोजाना पीना आदत बना लेना नुकसानदायक हो सकता है.

ये लोग भी बरतें सावधानी 

बुजुर्ग लोगों (40-45 साल से ऊपर) से अलग हार्ट के मरीज, किडनी के मरीज या जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उनके लिए भी नारियल पानी का सेवन हानिकारक हो सकता है. इन लोगों को नारियल पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक गलती पड़ेगी भारी… ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की इस प्लानिंग से टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान
Next post पानी में उबालकर पी लें हरसिंगार के पत्ते, इन समस्याओं में झट से मिलेगा आराम