



आप सभी ने कई बार ये बात सुनी होगी कि हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर और सेहत पर पड़ता है। ये बात सच भी है, यही कारण है कि हम सभी को घर का बना साफ और पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि खाने का असर हमारी सेहत तक सीमित नहीं होता है। जी हां, खाने का असर हमारी त्वचा और बालों पर भी दिखाई देता है। इस आर्टिकल में हम बालों पर दिखने वाले असर के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, मौसम चाहे कोई भी हो बालों की समस्या का होना लाजमी है। ऐसे में लोग कई तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अगर इतनी जद्दोजहद के बाद भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आप डाइट में जरूरी बदलाव कर के देख सकते हैं।



डाइट से होगा फायदा

कई बार बाल झड़ने, टूटने और डैंड्रफ जैसी समस्या शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है। ऐसे में आप अपने डेली रूटीन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जिससे बालों की कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप ऐसी कौन सी चीज का सेवन कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी

बता दें कि बालों की समस्याओं से बचाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में करी पत्तों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्तों की चाय बना सकते हैं। बता दें कि इस नुस्खे की जानकारी कंटेंट क्रिएटर सौम्या बिस्ला ने दी है।
कैसे बनाएं करी पत्ते की चाय?

इस चाय को बनाने के लिए आपको करी पत्ते के अलावा सिर्फ आधे नींबू की जरूरत है। आपको एक पैन में आधा पानी भर लेना है। अब इसमें सूखे करी पत्ते उबाल लें। आपको इसे तब तक उबालना है, जब तक पानी आधा ना रह जाए। ये चाय 5 मिनट में बनकर तैयार हो सकती है।
कैसे करें सेवन?

बालों को मजबूती देने के लिए आपको 30 दिन तक रोजाना इस चाय का सेवन करना है। आप अपनी इच्छा के मुताबिक, कभी भी इस ड्रिंक को पी सकते हैं, लेकिन अगर आप इसका सुबह के समय सेवन करेंगे, तो ज्यादा फायदा होगा। वैसे, ये चाय पूरी तरह से नेचुरल है, लेकिन अगर आपको इसे पीने के बाद किसी तरह की परेशानी होती है, तो इसका सेवन बंद कर दें।