धड़ाम से गिर जाए ब्लड शुगर लेवल तो डायबिटीज के मरीज को क्या खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें शुगर मैनेज करने का तरीका

डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है। जिसमें ब्लड शुगर हाई होने से ज्यादा लो ब्लड शुगर को गंभीर माना जाता है। जब शरीर में ग्लूकोज कम होने लगता है तो शुगर डाउन होने लगता है। ऐसे में शरीर सही तरीके से अपना फंक्शन नहीं कर पाता है। इस स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। कई बार समझ नहीं आता कि अचानक से शुगर लेवल गिरने पर क्या करें। क्या खाएं जिससे शुगर बैलेंस हो सके। खासतौर से ऐसे लोगों में शुगर डाउन होने का खतरा बढ़ जाता है जो इंसुलिन और दवाइयां खाते हैं। इससे कई बार शुगर लेवल धड़ाम से गिर जाता है। शुगर डाउन होने पर अचानक घबराहट होने लगती है। चक्कर आने लगते हैं, सिर दर्द और घूमने लगता है। कई बार सोने में भी परेशानी होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत अपना शुगर चेक करें। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन स्वाति सिंह से जानते हैं शुगर को मैनेज करने का तरीका।

ब्लड शुगर डाउन होने पर क्या खाएं?

  1. ग्लूकोज की गोलियां- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शुगर अचानक से डाउन होने पर ग्लूकोज की गोलियां खा सकते हैं। आप इन्हें अपने साथ हमेशा कैरी करें। जब लो ब्लड शुगर जैसा फील हो तो इसमें से 1 गोली खा लें। हालांकि गोली कितने ग्राम की है इस पर जरूर ध्यान दें। 15 से 20 ग्राम ग्लूकोज से आसानी से शुगर बैलेंस किया जा सकता है। इस गोली को खाने के बाद 10-15 मिनट इंतजार करें।
  2. ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स खाएं- अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है और शुगर डाउन हो रहा है तो ऐसे में ताजा हल्के मीठे फलों का सेवन कर लें। आप चाहें तो फलों की जगह ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शुगर डाउन होने पर आप केला, अंगूर, आम और संतरा भी खा सकते हैं। 2 चम्मच किशमिश खा लें इससे भी शुगर बैलेंस हो जाता है।
  3. कैंडी- हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति यानि लो ब्लड शुगर होने पर तुरंत कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। आप 15 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट ले सकते हैं। इसके लिए गमी कैंडीज खा सकते हैं। ये प्लेन शुगर होता है जो खून में तेजी से जाकर ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। सिर्फ 15 मिनट में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
  4. फैट फ्री दूध- घर में कोई चीज न हो चो आप एक कप गुनगुना दूध पी लें। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने में मदद मिलेगी। हां ध्यान रखें मिल्क फैट फ्री होना चाहिए। दूध में कार्बोहाइड्रेट होते हैं और विटामिन भी पाए जाते हैं जिससे नेचुरली शुगर लेवल बढ़ने लगता है। और डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है।
  5. जूस- वैसे डायबिटीज में जूस पीना मना होता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। लेकिन जिन लोगों का शुगर लेवल कम हो रहा है उन्हें जूस पीने से राहत मिल सकती है। आप ताजा फलों का जूस बनाकर पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल हाई होने लगेगा। शुगर डाउन होने पर सेब, संतरा, अनानास और क्रैनबेरी का जूस पी लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सांप नहीं, बीवी थी कातिल, बॉयफ्रेंड संग मिलकर रची मर्डर की साजिश
Next post बैंड, बाजा, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, जानिए क्यों वरमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार