ताज़ा खबर
Home / स्वास्थ्य / शुगर कंट्रोल करने के लिए आटे गूंथते समय मिलाएं ये 5 चीजें, शुगर लेवल हो जाएगा कम

शुगर कंट्रोल करने के लिए आटे गूंथते समय मिलाएं ये 5 चीजें, शुगर लेवल हो जाएगा कम

health tips :-आज के समय में कई लोग अपने बढ़ते ब्लड शुगर से काफी ज्यादा परेशान हैं। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का मुख्य कारण खान-पान सही न होना और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी होती है। इसके अलावा कुछ जेनेटिक कारणों से भी लोगों को उम्र से पहले डायबिटीज की परेशानी हो रही है। अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो अपने खानपान पर अधिक जोर दें।

मुख्य रूप से अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हम में से अधिकतर लोग रोजाना रोटी खाते हैं, रोटी में अगर आप कुछ शुगर कंट्रोल करने वाली चीजों को एड करते हैं, तो इससे काफी हद तक बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं शुगर कंट्रोल करने के लिए आटा गूंथते समय क्या मिक्स करें?

अलसी के बीज से शुगर होगा कम

डायबिटीज रोगियों को नियमित रूप से अपने आहार में अलसी को शामिल करने की जरूरत होती है। अलसी को आहार में जोड़ने से शुगर को मेंटेन रखा जा सकता है। दरअसल, अलसी के बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिससे शुगर को मेंटेन करने में मदद मिल सकती है।

मेथी के दानों से डायबिटीज होगा कंट्रोल

शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दानों को आप आटे में मिक्स तरके रोटी तैयार कर सकते हैं। स्लाद में कड़वी मेथी का दाना आपके शुगर को काफी हद तक कंट्रोल करता है। मेथी में फाइबर होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।

तिल का बीज हाई ब्लड शुगर करे कम

बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप तिल के बीजों को भी आटे में मिक्स करके खा सकते हैं। इसके लिए तिल के बीजों को रोस्ट कर लें, इसके बाद इसे पीसकर 1 चम्मच करीब आटे में मिक्स करें। इससे आपकी रोटी का स्वाद भी बढ़ेगा। साथ ही यह शुगर को भी मेंटेन करके रखता है।

शुगर कंट्रोल करे सहजन की पत्तियां

शुगर कंट्रोल करने के लिए आप रोटी बनाते समय आटे में सहजन की कुछ पत्तियों का पेस्ट बनाकर या फिर पत्तियों का पेस्ट बनाकर आटे में मिक्स कर लें। इससे बनी रोटियों का सेवन करने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम, फाइबर होता है, जिससे शुगर को कंट्रोल कर सकता है।

अजवाइन का बीज है फायदेमंद

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन का बीज काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अजवाइन के बीजों को हथेली में मसलकर आटे में मिक्स कर सकते हैं। इससे बनी रोटियां काफी स्वादिष्ट होती हैं। यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है।

About jagatadmin

Check Also

पानी में उबालकर पी लें हरसिंगार के पत्ते, इन समस्याओं में झट से मिलेगा आराम

भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद हजारों सालों से जड़ी-बूटियों और पेड़-पौधों की ताकत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *