गर्मी में बीमारियों से लड़ने के लिए अकेला ही काफी है ये फल, कई मर्ज में दवा का करता है काम

गर्मी में बीमारियों से लड़ने के लिए अकेला ही काफी है ये फल, कई मर्ज में दवा का करता है काम

health TIPS :- गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में कई प्रकार के फल बाजार में देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक फल शहतूत का है, जो गर्मी की शुरुआत में मिलता है. यह फल सिर्फ 1 से 2 महीने ही उपलब्ध रहता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. जिस कारण लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं. स्वाद के अलावा इसके कई औषधीय गुण भी हैं.

शहतूत का फल औषधीय गुण से भरपूर माना जाता है. आयुर्वेद में शहतूत का एक विशेष स्थान है. इस संबंध में हजारीबाग के आयुष विभाग के डॉ.  ने बताया कि शहतूत के फल में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं.

डॉक्टर ने आगे बताया कि शहतूत में सायनाइडिंग, ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जो रक्त में मौजूद अशुद्धियां को फिल्टर करने का काम करता है. इसके अलावा रक्त संचार को ठीक रखता है. शहतूत मानसिक विकास में काफी मदद करता है. शहतूत में साइटोप्रोटेक्टिव पाया जाता है.

डॉक्टर ने आगे बताया कि नर्वस सिस्टम से संबंधित रोगों को ठीक करने के लिए यह फल काफी उपयोगी होता है. इसके अलावा शहतूत में ऐसे गुण भी हैं जो मानव शरीर में इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिस कारण से डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को काफी मदद मिलती है.

Disclaimer: इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुजुर्ग व्यवसायी से रातभर पूछताछ के लिए ईडी को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार Previous post बुजुर्ग व्यवसायी से रातभर पूछताछ के लिए ईडी को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
Next post IAS Interview Questions : महिला से पूछा सवाल- शादी से पहले अपना दूध किसी को पिला सकती हो, दिया ये जवाब