संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं ये पत्ता, कुष्ठ रोग से लेकर घावों में रामबाण, पेट दर्द-खांसी में भी उपयोगी

संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं ये पत्ता, कुष्ठ रोग से लेकर घावों में रामबाण, पेट दर्द-खांसी में भी उपयोगी

Health TIPS :-हमारे आस पास बहुत सारे ऐसे पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं में से एक पौधा है सेहूंड का. सेहूंड का पौधा औषधीय गुणों से युक्त है. इसकी पत्तियां, दूध, जड़ और  तना सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यह बहुत से रोगों का रामबाण इलाज करता है.

आयुर्वेदिक विभाग में तैनात डॉक्टर बताती हैं कि सेहुंड का वानस्पतिक नाम Euphorbia Antiquorum Linn (यूफॉर्बिया एण्टीकोरम लिन) है. सेहूंड के पत्तों को गरम करके उसका रस निकालकर यदि बच्चों को एक-एक चम्मच पिलाया जाए, तो उनकी पुरानी से पुरानी खांसी भी ठीक हो जाएगी. इसी तरह इसकी जड़ को यदि हींग के साथ पीसकर पिलाया जाए, तो पेट दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है.

इसका काढ़ा कई रोगों के लिए है फायदेमंद
गोनोरिया, सिफलिस जैसे रोगों में अगर इसका काढ़ा पिया जाए, तो काफी आराम मिलता है. इसके अलावा ऐसा पुराना घाव जिसमें कीड़े पड़ गए हों या कुष्ठ रोग हो गया हो, तो इसके पत्ते का रस उस स्थान पर लगाने से काफी राहत मिलती है. इसके अलावा सेहूंड के तने का गूदा और इसके पत्तों का रस यदि जोड़ों पर पोटली बनाकर बांधा जाए या लगाया जाए|

तो गठिया और आर्थराइटिस रोग में काफी लाभ मिलता है. इसी तरह दाद रोग में भी इसका रस काफी लाभदायक माना जाता है. इसके अलावा इसके पत्तों के रस को यदि गर्म करके कान में डाला जाए, तो कान दर्द की समस्या से निजात मिलती है.

नोट:- उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्र की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी Previous post अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्र की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी
Next post छत्तीसगढ़ के कटघोरा में खुला पहला लिथियम खदान, खदान खुलने से मिलेगा रोजगार