किशमिश के पानी में नींबू मिलाकर पीने से मिलते हैं कई फायदें

किशमिश को ड्राई फ्रूट्स की तरह खाया जाता है. सेहत के लिए भी किशमिश काफी फायदेमंद होता है. किशमिश खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. यह स्वाद में अच्छा होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. किशमिश खाने के साथ ही इसका पानी भी काफी अच्छा होता है. किशमिश के पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. किशमिश के पानी में नींबू मिलाने से यह एक अच्छा डिटॉक्स वॉटर बनता है. आइए जानते हैं किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदों के बारे में

दांत और हड्डियों के लिए फायदेमंद- किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं. इससे दांतों का पीलापन भी कम हो सकता है. नींबू का रस मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को बहुत फायदा पहुंचाता है क्योंकि इसमें अच्‍छी मात्रा में फाइबर होता है. इसतके सेवन से कब्ज, एसिडिटी और ब्‍लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती हैं.

                                           

एनीमिया- किशमिश के पानी में नींबू का रस मिक्स करके पीने से शरीर को नाइट्रिक ऑक्साइड प्राप्त होता है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बूस्ट करता है. साथ ही इसे पीने से एनीमिया की समस्या से भी बचा जा सकता है.

बल्ड प्रेशर रहता है कंट्रोल- किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. यह शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है. किशमिश पोटेशियम का अच्छा सोर्स होती है, इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर वालों को बहुत राहत मिलती है.

बालों के लिए फायदेमंद- किशमिश के पानी में नींबू का रस डालकर पीने से चेहरे पर ग्लो आता है. साथ ही यह बालों के लिए फायदेमंद होता है.

वजन घटाने में फायदेमंद- किशमिश के पानी में नींबू मिलाकर रोजाना पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है. किशमिश में डाइटरी फाइबर अैर प्रीबायोटिक पाए जाते हैं जो वजन कंट्रोल करने में कर सकते हैं.

इस तरह बनाएं किशमिश और नींबू का पानी

सामग्री

– किशमिश
– नींबू
– पानी

विधि

– सबसे पहले एक ग्लास पानी में किशमिश को रातभर भिगोकर रख दें.

– अगले दिन इस पानी को छान लें फिर इस पानी में नींबू का रस मिलाएं.

– इसे अच्छे से मिक्स करें और पी लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम मोदी-टीकाकरण मानवता के लिए अच्छी उम्मीद
Next post 53 महिलाओं से डेट 4 से शादी, फर्जी आर्मी अफसर बनकर औरतों को फंसाता था