भिलाई, रिसाली और चरौदा नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ के 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीरगांव में 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। यहां 2 सीट से बहुमत से कांग्रेस चूक गई। भिलाई, रिसाली, चरौदा इन तीनों नगर निगम में कांग्रेस ने एक तरफा जीत दर्ज की।

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया था। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले थे। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी नतीजा नहीं निकल सका। जब तीसरी बार काउंटिग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया। जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की। बीरगांव में 2 वार्ड की रीकाउंटिंग चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दलितों की जमीन लेने के लिए अफसरों-नेताओं का मायाजाल
Next post उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का फैसला