छत्तीसगढ़ में रावण दहन पर एफआईआर, जानिए पूरी कहानी

धमतरी: पूरे देश में विजयदशमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में भी रावण दहन जोर शोर से हुआ. इस दौरान धमतरी में रावण दहन को लेकर एफआईआर की नौबत आ गई.धमतरी जिले के भखारा पुलिस ने रावण जलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आखिर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई क्यों की यह भी जानना जरूरी है.

भखारा थाने में केस हुआ दर्ज: धमतरी के भखारा थाने में यह केस दर्ज हुआ है. दरअसल यहां रावण दहन से एक रात पहले ही किसी शख्स ने आकर रावण के पुतले को आग लगा दिया. जिसके बाद यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. भखारा में रावण दहन की तैयारी की जा रही थी. उसी दौरान विजयदशमी से एक दिन पहले एक अज्ञात शख्स वहां पहुंचा और रावण के पुतले को आग लगाकर नौ दो ग्यारह हो गया. इस घटना के बाद दुर्गा पूजा समिति के लोग गुस्से में आ गए और इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई.

धमतरी के भखारा में इस घटना के बाद काफी गुस्सा है. विजयादशमी की तैयारी के दौरान ऐसा होना लोगों को रास नहीं आ रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस इस केस में क्या कार्रवाई करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोवा में भी दिखा योगी मॉडल! लैंड माफिया और हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्ति पर पहली बार चला बुलडोजर
Next post बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान फायरिंग-पत्थरबाजी, युवक की मौत:विरोध में हिंसा, अस्पताल जलाया, गाड़ियों के शोरूम भी फूंके; इंटरनेट बंद