S-400: ‘सुदर्शन चक्र’ से होगी सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा, सेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार

सिलीगुड़ी। ऑपरेशन सिंदूर के स्थगित होने के बाद भी भारत ने सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। बंगाल के सिलीगुड़ी में सेना का 33 कोर है। यहां भी सेना पूरी तरह से अलर्ट है। 

रक्षा प्रणाली के जरिए सुरक्षा घेरा मजबूत करने की तैयारी

माहौल में पूर्वोत्तर के सात राज्यों को जोड़ने वाला चिकन नेक, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है, रणनीतिक रूप से बेहद अहम हो गया है। भारतीय सेना जहां सुदर्शन चक्र रक्षा प्रणाली के जरिए सुरक्षा घेरा मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं बंगाल पुलिस का खुफिया विभाग भी दिन-रात निगरानी में जुटा है। 

सेना ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में सुदर्शन चक्र की तैनाती

सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में सुदर्शन चक्र एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात करने की तैयारी तेज कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस प्रणाली ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा रही सुरक्षा एजेंसियां

सेना और खुफिया विभाग किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। राज्य पुलिस के खुफिया विभाग के एडीजी ज्ञानवंत सिंह ने हाल ही में सिलीगुड़ी का दौरा किया। एडीजी के दौरे और निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा रही हैं।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बांग्लादेशी घुसपैठ में वृद्धि देखी गई है। पिछले एक सप्ताह में बीएसएफ और पुलिस ने 15 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऑपरेशन सिंदूर पर युवती ने उठाए थे सवाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारतीय सेना पर किया था कमेंट
Next post भारत के पड़ोस में स्कूल पर तानाशाह सेना की बमबारी, 17 छात्रों की मौत, 20 से अधिक घायल