पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; पाकिस्तान के 10 जवान घायल

पुंछ। Ceasefire Violation India Border: जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को घुसपैठ के बड़े प्रयास को भारतीय सेना ने विफल बना दिया। इस दौरान एलओसी पर बारूदी सुरंगों में विस्फोट के बाद भारत-पाकिस्तान सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में सीमा पार भारी नुकसान व पाकिस्तानी सेना के करीब आठ से दस जवानों के घायल होने की भी सूचना है। एलओसी पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सेना के उच्चाधिकारी स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। 

आतंकियों के घुसपैठ का मंसूबा नाकाम

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट के नजदीक जंगली क्षेत्र में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में एक के बाद एक तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए। इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी भी शुरू कर दी गई।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एलओसी के उस पार से आतंकियों का एक दल भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर रहा था, उसी समय भारतीय सेना की ओर से घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने के कारण आतंकियों का मंसूबा नाकाम हो गया और वे वापस भागने को मजबूर हो गए। 

दो घंटे तक होती रही गोलीबारी

आतंकियों को भारतीय सेना से बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी कर उन्हें कवर फायर भी दिया। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की।

दोनों तरफ से लगभग दो घंटे तक लगातार गोलीबारी जारी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी के बाद घटना स्थल पर जंगली क्षेत्र में आग भी लग गई है और वहां से उठता धुंआ दूर-दूर से दिखाई दे रहा है। 

10 पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की सूचना

सूत्रों के अनुसार, गोलीबोरी में सीमा पार काफी नुकसान व पाकिस्तान के दस सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। इसार भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी को लेकर सेना का कोई अधिकारी बयान जारी नहीं हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में दो माह पूर्व भी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई थी, लेकिन सतर्क भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन घुसपैठियों को मार गिराए गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रदेश में अब नए तरह के माफिया उभर रहे हैं, जो उच्च… बोले यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
Next post किचन में रोटी बनाते समय महिला ने जो किया उसे आप भी देखिए, लोगों ने दिया अपना रिएक्शन