लंदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा में भारी चूक… कार की तरफ बढ़ा खालिस्तानी समर्थक, तिरंगा फाड़ने की कोशिश

लंदन। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर लंदन में हमले की कोशिश की गई। एक खालिस्तानी समर्थक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए उनकी कार की तरफ बढ़ा और पुलिस के सामने भारतीय तिरंगा फाड़ने की कोशिश की। इस दौरान कुछ अन्य खालिस्तानी समर्थक भी वहां थे, जिन्होंने नारेबाजी की।

जैसे ही जयशंकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चैथम हाउस कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहे थे, एक व्यक्ति उनकी कार की ओर दौड़ा। घटना का एक वीडियो (नीचे देखिए) भी सामने आया है।

अब सिर्फ PoK का समाधान बाकी बचा है: जयशंकर

इसी कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी सवाल पूछा गया। इस पर जयशंकर ने कहा, ‘कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना बड़ा कदम था। दूसरा बड़ा कदम कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना था। वहीं कश्मीर में सफलतापूर्वक चुनाव कराना तीसरा बड़ा कदम था।’

‘अब पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला पीओके ही कश्मीर का ऐसा एकमात्र हिस्सा है, जिसका पूर्ण समाधान होना बाकी रह गया है।‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यूर‍िक एस‍िड बढ़ गया है तो परेशान ना होइए, ये योगासन रोज सुबह करें, हो जाएगा कंट्रोल
Next post सरकार का दावा-शराब तस्करी पर लगेगी रोक, कांग्रेस बोली-शराबबंदी की मंशा नहीं