श्री युग पुरुष धाम आश्रम में दो बच्चों की हुई मौत, 10 की हालत गंभीर

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो बच्चों की मौत से सनसनी फैल गई। आश्रम में एक साथ कई बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 12 वर्षीय करण ने कल और 7 वर्षीय आकाश आज दम तोड़ दिया है। संदिग्ध अवस्था में हुई बच्चों की मौत के बाद शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी भी कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के मल्हारगंज थाना में मौजूद श्री युग पुरुष धाम आश्रम का है। जहां दो बच्चों की मौत हो गई वहीं 10 बच्चों अभी भी अस्पताल में भर्ती है।इस मामले में जानकारी देते हुए मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए।

जानकारी के अनुसार जान गवाने वाला 12 वर्षीय करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। चाइल्ड लाइन के माध्यम से आज से लगभग 15 महीने पहले इसे आश्रम लाया गया था। वहीं सात वर्षीय आकाश नर्मदापुरम का रहने वाला था। उसे भी चाइल्ड लाइन के द्वारा तीन महीने पहले आश्रम लाया गया था।

वहीं इस घटना को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि मौत के पीछे डायरिया या डीहाइड्रेशन होने की आशंका है। साथ ही एक बच्चे की मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना पता चली है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला जेल अधिकारी पर लगा कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप वीडियो सामने आने के बाद मेट्रोपोलिटन पुलिस ने की जांच शुरू
हाथ धोकर एक ही शख्स के पीछे पड़ा सांप ,30 दिन में 5 बार काटा Next post हाथ धोकर एक ही शख्स के पीछे पड़ा सांप ,30 दिन में 5 बार काटा