महिला जेल अधिकारी पर लगा कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप वीडियो सामने आने के बाद मेट्रोपोलिटन पुलिस ने की जांच शुरू

लंदन। यू.के. में एक महिला जेल अधिकारी पर कैदी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। यह आरोप एक वीडियो वायरल होने के बाद लगा है। यह अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में कथित तौर पर उसे दक्षिण-पश्चिम लंदन की जेल एच.एम.पी. वैंड्सवर्थ में एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया। पुलिस की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पश्चिम लंदन के फुलहम की 30 वर्षीय लिंडा डी सूसा अब्रेउ पर सार्वजनिक पद पर कदाचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को आज उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को जांच शुरू की कर दी है। कथित तौर पर जेल के अंदर फिल्माया गया वीडियो ऑनलाइन रूप से सामने आया। फुटेज में कथित तौर पर अधिकारी कथित कृत्य में शामिल होने से पहले पूरी वर्दी में दिखाई देती है।

जेल के अंदर 1,500 से अधिक कैदी

साल 1851 में बनी विक्टोरियन युग की जेल एचएमपी वांड्सवर्थ अत्यधिक भीड़भाड़ और बिगड़ती स्थितियों से जूझ रही है। हाल ही में किए गए निरीक्षणों में व्यापक तौर पर हिंसा, कीड़े-मकौड़े और स्टाफ की गंभीर चुनौतियों सहित परेशान करने वाली समस्याओं का पता चला है। वहीं इस जेल में मिलने वाली सुविधा काफी कम कैदियों को ही दी जा रही है। वर्तमान में इस जेल के अंदर 1,500 से अधिक कैदी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी समेत कई आरोपियों के खिलाफ 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान EOW/ACB ने कोर्ट में किया पेश,
Next post श्री युग पुरुष धाम आश्रम में दो बच्चों की हुई मौत, 10 की हालत गंभीर