जब दरोगा की गाड़ी हुई सीज, ACP ने निकाल दी सारी ठसक!

कानपुर: यूपी की कानपुर पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक दारोगा अपनी बिना नंबर की और काली फिल्म चढ़ी कार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। वाहन सवारों को नसीहत देते हुए, धड़ाधड़ चलान करने में जुटे थे। इसी दौरान काली फिल्म चढ़ी कार को देखकर दारोगा जी ने युवक को रोक लिया। युवक ने दारोगा की कार की तरफ इशारा किया कि आप की कार में भी नंबर नहीं है और काली फिल्म चढ़ी है।

इस बात पर दारोगा भड़क गए और अभद्रता करने लगे। दारोगा ने युवक की कार का 5 हजार का चालान कर दिया। युवक ने दारोगा की कार का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की। इसके साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारियों से शिकायत करने पर दारोगा मौके से खिसक गए। आलाधिकारियों के आदेश पर एसीपी ने दारोगा की कार को सीज कर दिया। इसके साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

नियम कानून का पाठ पढ़ाने लगे

पनकी थाना क्षेत्र के भौती तिराहे पर मंगलवार शाम पनकी औद्योगिक क्षेत्र के चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह, दारोगा सौरभ सिंह और सिपाहियों के साथ चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दारोगा पुष्पराज सिंह युवक की कार रोककर काली फिंल्म उतारने को कहा। पीड़ित युवक कथित पत्रकार है। युवक ने दारोगा की कार की तरफ इशारा किया। इसपर दारोगा नियम-कानून का पाठ पढ़ाने लगे। इसी बीच पुष्पराज ने दारोगा सौरभ सिंह से युवक का चालान काट दिया।

एसीपी ने सीज की गाड़ी

युवक ने वरिष्ठ अधिकारियों से दारोगा की शिकायत की, तो इसी बीच दारोगा सिपाहियों के साथ अपनी कार छोड़कर खिसक गए। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह और थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने दारोगा पुष्पराज की कार को सीज कर दिया। इसके साथ ही इस मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एसडीएम के साथ लिपिक, भृत्य व सुरक्षाकमी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सुपर ठग शिवा साहू करोड़ो का चुना लगाने वाला पुलिस की गिरफ्त में Next post सुपर ठग शिवा साहू करोड़ो का चुना लगाने वाला पुलिस की गिरफ्त में