योगी आदित्यनाथ हो सकते है अगले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष?

देश में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। जेपी नड्डा को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जेपी नड्डा के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। जेपी नड्डा का इसी साल जनवरी में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन बीजेपी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 6 महीने का एक्सटेंसन दे दिया था, लेकिन अब जेपी नड्डा मोदी सरकार में शामिल हो गए है, इसलिए पार्टी को अब अपना नया अध्यक्ष चुनना होगा।

मोदी सरकार के गठन से पहले माना जा रहा था कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धमेंन्द्र प्रधान, भपेन्द्र यादव को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन इन सभी नेताओं को मोदी सरकार में केंन्द्रीय मंत्री बना दिया गया। अब कौन होगा पार्टी का अध्यक्ष? कौन संभालेगा भाजपा की बागडोर? इसको लेकर चर्चा तेज होने लगी है।

अगला अध्यक्ष कौन?

आरएसएस के बयानों के बाद से माना जा रहा है की उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में अब सीएम योगी का नाम भी तेजी से चर्चा में शामिल हो गया है। वही सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात ने भी इस बात को हवा दे दी है। हालांकि पार्टी नेता इसे सौजन्य भेंट बता रहे है, लेकिन राजनैतिक जानकारों का मत है कि यह मुलाकात खास मुलाकात है।

संघ भाजपा से नाराज

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से संघ नेताओ के बयान सामने आने लगे हैं। संघ प्रमुख और अन्य नेताओं के बयानों से माना जा रहा है कि संघ बीजेपी से नाराज चल रहा है। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने भाजपा को अहंकारी बताकर सियासत तेज कर दी है। उनका कहना है कि बीजेपी को अहंकार हो गया है इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया।

क्या योगी होंगे अगले अध्यक्ष?

दरसअल, दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी का यूपी में बेहतर प्रदर्शन नही रहा। बीजेपी यूपी में आधी सीटें भी नही जीत पाई। ऐसे में राजनीति जानकारों का मानना है कि बीजेपी यूपी में सीएम का चेहरा बदल सकती है और योगी आदित्यनाथ को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। क्योंकि सीएम योगी संघ कोटो में फिट बैठते है। हिन्दूवादी नेता के तौर पर उनकी अपनी अगल पहचान है। हालांकि यह तय है कि बीजेपी का अगला जो भी अध्यक्ष होगा वो संघ की तय करेगा?

तावड़े या बंसल बनेंगे अध्यक्ष?

सीएम योगी के अलावा राजनीतिक गलियारों में दोनों नामों की चर्चा भी तेजी से की जा रही है। पहला तो विनोद तावड़े की, विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है। तावड़े महाराष्ट्र से आते है। वे महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री रहे है। तावड़े को मोदी और शाह का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। तो वही सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। सुनील बंसल भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है। बंसल यूपी के प्रभारी थे। इसके अलाव सुनील बंसल ने कई राज्यों का प्रभार संभाला। इसके अलावा देशभर के कॉल सेंटरों की जिम्मेदारी भी संभाली और पार्टी का फिडबैक लिया। चर्चा इस बात की भी है कि मोदी सरकार में रहे सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को मंत्री नहीं बनाया गया है। इस लिहाज से बीजेपी पार्टी की कमान अनुराग ठाकुर के सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राम रहीम ने कोर्ट ने लगाई फटकार Previous post राम रहीम ने कोर्ट ने लगाई फटकार
Next post ऑनलाइन बिक रही है ब्रज की मिट्टी, भड़के साधु-संत