राम रहीम ने कोर्ट ने लगाई फटकार

राम रहीम ने कोर्ट ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से 21 दिन की फरलो के लिए आवेदन किया है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राम रहीम ने अपनी याचिका में बताया है कि उसे इस महीने डेरा सच्चा सौदा के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।इस पर कोर्ट ने उसे फटकार लगाई और याचिका स्थगित करने को कहा है। मामले पर सुनवाई अब जुलाई में होगी।

राम रहीम के आवेदन पर कोर्ट ने कहा कि कार्यक्रम तय करने के बाद फरलो के लिए आवेदन करने का कोई मतलब नहीं है, यह कोर्ट में एक तरह का दबाव बनाना हुआ।बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले भी डेरा प्रमुख ने फरलो मांगा था और 14 दिन की राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था।इससे पहले भी कोर्ट राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो देने पर आपत्ति जता चुका है।

राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल मिली थी।उसे पिछले साल नवंबर में 29 दिनों की फरलो दी गई थी। 2024 में 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Previous post छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Next post योगी आदित्यनाथ हो सकते है अगले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष?