'विजन को सफल बनाने का करेंगे काम', जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा

‘विजन को सफल बनाने का करेंगे काम’, जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से कर दिया बड़ा वादा

पटना :-केंद्र में मंत्रालय मिलने के बाद जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से बड़ा वादा कर दिया. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को सफल बनाने का काम करेंगे।

जीतनराम मांझी ने कहा कि, देश एवं बिहार की गरीब जनता के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश के विकास में योगदान के लिए मिली इस जिम्मेदारी से अभिभूत हूं और विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रण लेता हूं।

उन्होंने कहा कि यह विश्वास दिलाता हूं कि विकास की रोशनी जहां तक अभी नहीं पहुंच सकी है, वहां तक विकास को पहुंचाना है। जीतन राम मांझी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है, जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के विजन को सफल बनाना है।

गया लोकसभा सीट से एनडीए के लिए जीत दर्ज करने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की। 79 वर्षीय जीतन राम मांझी ने पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री पद संभालकर इतिहास रच दिया है।

हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के जीतनराम मांझी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। मांझी 79 साल के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
Next post पत्नी को मिली नौकरी बच्चे और पति को छोड़ा प्रेमी संग हुई फरार