Instagram पर हुई दोस्ती… फिर हुआ प्यार, 5 बच्चों की मां पति को छोड़ प्रेमी संग फरार..

Instagram पर हुई दोस्ती… फिर हुआ प्यार, 5 बच्चों की मां पति को छोड़ प्रेमी संग फरार..

 

राजस्थान : गांव की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया। वह युवक के प्यार में इस कदर डूब गई कि अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर घर से फरार हो गई। अब वह युवक के साथ लिव इन में रह रही है। महिला का कहना है कि अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है।

राजस्थान के जैसलमेर में एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है। जिले के दूरदराज गांव में रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक चढ़ा। वह रील बनाने लगी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वह युवक के प्यार में इस कदर डूब गई कि अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग निकली। वह गुजरात में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो महिला ने कहा कि वह अपने पति से तंग आ चुकी है। वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह प्रेमी के साथ शादी करके उसी के साथ रहना चाहती है।

पुलिस के अनुसार, जैसलमेर के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 साल पहले हुई थी। अभी उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। उसके पति का नाम गजे सिंह है जो जिले के झिनझिनियाली थाना क्षेत्र के रहने वाला है। महिला डांस की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात भीमाराम से हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच ये सब चल रहा था। महिला बहाना बनाकर ससुराल से भाग निकली और प्रेमी के साथ रहने लगी।

महिला के अचानक गायब होने के बाद उसके पति ने जैसलमेर के सदर थाने में उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। इस बीच महिला अपने प्रेमी के साथ बाड़मेर के महिला थाने पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना जैसलमेर सदर थाने को दी। महिला ने कहा कि उसका पति उस पर शक करता है। वह मारपीट भी करता है। वह अपने पति से परेशान हो चुकी है। अब वह उसके पास नहीं जाना चाहती है। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करके उसके साथ ही रहना चाहती है।

वहीं, महिला के प्रेमी भीमाराम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव इन में रहने लगे। चूंकि दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी, इसलिए दोनों ने थाने में पेश होना सही समझा। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जयपुर में अमेरिकी महिला के साथ धोखा, 6 करोड़ में बेचा 300 रुपये का नकली गहना
Next post दो बदमाश दिन दहाड़े व्यापारी के दफ्तर में घुस कर 27 लाख रुपए की लूट