नोट नहीं गिन सका दूल्हा तो शादी में हुआ बवाल, खाली हाथ लौटी बारात

नोट नहीं गिन सका दूल्हा तो शादी में हुआ बवाल, खाली हाथ लौटी बारात

औरैया: यूपी के औरैया में एक बड़ी अजीब घटना घटित हुई, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ सकते हैं यहां पर दूल्हा बारात लेकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचा तो रस्मो-रिवाज के हिसाब से दूल्हे और बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान दूल्हा जब 20-20 रुपए के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के शादी से मना कर देने पर काफी हड़कंप मच गया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बारात बिना दुल्हन के ही वापस हुई।

दरअसल, पूरा मामला औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बामपुर गांव का है। यहां के निवासी राम बहादुर के घर पर जनपद इटावा के भरथना से बारात आई थी। बारातियों का वधू पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। शादी के दौरान खुशियों का माहौल चल रहा था। लेकिन जब दूल्हा 20-20 रुपए के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

बैरंग लौटी बारात

कार्यक्रम के दौरान दूल्हा 20-20 रुपए के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन को शक हो गया कि वह अनपढ़ है। यह जानकर दुल्हन शादी करने से पीछे हट गई। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई वर पक्ष को बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक के लिए टल Previous post मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक के लिए टल
Next post क्रिकेट के मैच में हार-जीत को लेकर हुआ था विवाद, पांच नाबालिकों को लिया गया हिरासत