तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, बारात के पहले ही पहुंच गईं दोनों पत्नियां

तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, बारात के पहले ही पहुंच गईं दोनों पत्नियां

झांसी : झांसी के गांव में एक घर सजा हुआ था, द्वार पर रोशनी का इंतजाम था, डीजे बज रहा था, खाने के लिए सब्जी पूड़ी तैयार की जा रही थी, दुल्हन मंडप में बैठी थी, बारात का इंतजार था. लेकिन, बारात से पहले दो अन्य महिलाएं पहुंच गईं. दोनों महिलाओं ने यह कहना शुरू कर दिया कि जो दूल्हा बारात लेकर आने वाला है, वह पहले ही इन दोनों से शादी कर चुका है. दो पत्नी होने के बावजूद यह व्यक्ति तीसरी शादी करने की तैयारी में था.

तीसरी शादी की फिराक में था युवक

झांसी के ग्राम बसोबई में एक युवक तीसरी शादी रचाने जा रहा था लेकिन ऐन वक्त पर दोनों बीवियां पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई और प्लान फेल कर दिया. आरोपी युवक जितेंद्र जालौन जिले का रहने वाला है और पहले से ही दो पत्नियों का पति था. उसकी पहली दो शादियां कुछ साल पहले हो चुकी थीं. इसके बावजूद उसने तीसरी शादी करने की योजना बनाई. तीसरी शादी के लिए युवक ने अपनी योजना के अनुसार झांसी जिले के बसोबई गांव में एक लड़की से संपर्क किया.

पुरानी पत्नियों ने बोला धावा

जितेंद्र ने लड़की और उसके परिवार को यह बताया कि वह अविवाहित है और शादी करना चाहता है. लड़की और उसके परिवार ने उसकी बातों पर विश्वास किया और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं. शादी का दिन नजदीक आ रहा था और सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा था. जितेंद्र को 24 मई को बारात लेकर लड़की दीपा के घर आना था लेकिन पहले से शादीशुदा दोनों पत्नी विनीता और पूजा को पति के शादी करने का पता चल गया.

 रोकी गई तीसरी शादी

दोनों पत्नियां झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई में पुलिस को लेकर पहुंच गई और शादी होने से रुकवा दिया. लड़की के भाई अजीत ने कहा कि वह अपनी बहन की शादी इससे नहीं करेंगे. वह चाहते हैं कि दहेज में लिया सामान और रुपये वापस हो. पहली पत्नी विनीता ने बताया कि उसके पति ने धोखे से दूसरी शादी कर ली थी. जब तीसरी शादी की जानकारी मिली तो पुलिस को लेकर यहां आ गई. दूसरी पत्नी पूजा ने कहा कि पति तीसरी शादी कर रहे थे. उसे रूकवाने के लिए पहुंचे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गेम जोन में आग-12 बच्चों समेत 28 की मौत Previous post गेम जोन में आग-12 बच्चों समेत 28 की मौत
Next post फैक्ट्री में धमाके के बाद धरना प्रदर्शन पर बैठे स्वजन, अभी तक नौ लोग लापता